BPSSC Company Commander Recruitment 2026: बिहार पुलिस कंपनी कमांडर भर्ती – होम गार्ड विभाग में विज्ञापन जारी, ऐसे करें आवेदन

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग के तहत बिहार गृह रक्षा वाहिनी (Home Guard) में कंपनी कमांडर (विशेष) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 11/2026 जारी कर दिया है। स्नातक पास योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।