Indian Coast Guard CGEPT Recruitment 2026 Notification Out: भारतीय तटरक्षक बल में नाविक व यांत्रिक के 365 पदों पर भर्ती, ऐसे करेंआवेदन
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने 02/2026 बैच के तहत नाविक (GD), यांत्रिक और हाइजीनिस्ट के 365 रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार परीक्षा और आवेदन का संचालन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जा रही है। अविवाहित पुरुष उम्मीदवार 07 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।