JKSSB Class IV MTS Recruitment 2026: 2863 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें!
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने विज्ञापन संख्या 04 ऑफ 2026 के तहत क्लास IV (चतुर्थ श्रेणी) में 2863 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और सफाई कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी 10वीं पास उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 से 15 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल jkssb.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।