UPESSC PRT Primary Teacher Recruitment 2026: 12,405 सहायक अध्यापक पदों का नोटिफिकेशन जारी!
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभागों के अंतर्गत प्राथमिक सहायक अध्यापकों (PRT) के 12,405 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। स्नातक के साथ D.El.Ed/BTC और TET पास योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।